मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। एक पेड़ माँ के नाम-20 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा हरीशंकरी (पीपल, बरगद, पिलखन) का पौधारोपण कर जनपद मेरठ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 जैसे भावनात्मक और प्रेरक अभियान में सहभागी बनाकर मैं स्वयं को अत्यनत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। वर्ष 2025-26 के लिए जनपद मेरठ में वन विभाग द्वारा 344000 व अन्य विभागों द्वारा 2987700 कुल 31622450 पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित है। इस बार प्रदेश में 37.00 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है। आमजनमानसे उन्होने अपील की कि एक पेड मां के नाम अभियान के आप सभी सहभागी बने। उन्होने कहा कि पेड़ नहीं होगा तो पर्यावरण अनुकूल नहीं होगा, तो पानी नहीं होगा। हम संकल्प लेते है कि पेड़ लगायेगे और उनको बचाएगें। विकास योजनाओं में पुराने पेड काटे जाते है मगर सरकार ने यह व्यवस्था की है कि अगर 01 पेड़ काटा जाएगा तो उसके बदले में 10 पेड़ लगाये जायेगें। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान 2025 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अन्तर्गत जनमानस में हरीतिमा संवर्धन एवं पौध रोपण के प्रति व्यापक जागरूकता की दृष्टिगत विशिष्ट वनों अटल वन् एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन्, त्रिवेणी वन, विरासत वृक्ष वाटिका, पवित्र धारा वृक्षारोपण, एक्सप्रेसवे वृक्षारोपण, सहजन भण्डार, ग्रीन चौपाल एवं खाद्य वन की स्थापना की गयी है। उत्तर प्रदेश में गत 8 वर्षों में 210 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया है। यह न केवल संख्यात्मक उपलब्धि है, बल्कि यह हमारे प्रदेश की हरित चेतना और जलवायु सुधार, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि प्रदेश में इस बार 37 करोड़ पौध लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य है और उस लक्ष्य का आप सभी हिस्सा बनें। वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को आज एक पेड मां के नाम लगाने की अपील की गयी। पेड़ का महत्त्व बताया गया। उन्होनें बताया कि आजादी की 75 वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो तालाब सूख गये थे, अतिक्रमण कर लिया गया एवं बन्द कर दिये गये थे, उनको अतिक्रमण मुक्त कराते हुए जीणोंद्धार कर उन पर पेड़ लगाने का आह्वान किया गया है, आप सभी शामिल होकर अपने आस-पास की नदियों, नालों के किनारे पौधारोपण करने का संकल्प लें। नदी संरक्षण एवं जीणोंद्धार के अन्तर्गत जनपद मेरठ में वन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा नदियों के जीणोंद्धार हेतु गंगा नदी के किनारे पौधारोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद अरूण चन्द्रप्रकाश गोविल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव सिक्का, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, आवास आयुक्त उ0प्र0 नोडल अधिकारी बलकार सिंह, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, कुलपति सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के.के. सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व संबंधित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।
