मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग और इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे के उपलक्ष में ब्रीथ इजी विषय पर कॉन्टैस्ट कराया गया जिसकी थीम ब्रीथ जी – द क्लीन एयर चैलेंज फॉर इन्नोवेशन आईडियाज रही। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में छात्र और छात्राओं से बन्द स्थानों जैसे घरों, कमरों और ऑफिसों के प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार के मौलिक विचारों को प्रोटोटाइप और मॉडल के रूप में आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक के निर्देशन में संपन्न कराया गया। विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालय कैंपस से अनेक छात्राओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की , छात्रों ने प्रदूषण को कम करने के लिए अपने नवीन मौलिक विचारों को मॉडल और प्रोटोटाइप के रूप में प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय , मोदीपुरम , चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, एनएएस कॉलेज मेरठ से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की । चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ परिसर से आई हुई टीम जिसमें तरुणा चौधरी , खुशी चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि घरों ऑफिसों और बंद कमरों के अंदर जहां हम ज्यादातर समय व्यतीत करते हैं विभिन्न प्रकार के रासायनिक प्रदूषण दीवारों के पेंट से , घरों में चलने वाले एसी से और अन्य उपकरणों से निकलते हैं और इनको कम करने के लिए हम विभिन्न प्रकार के इंडोर एयर प्यूरीफायर पौधे अगर घर में लगाऐं तो कम देखभाल में ही कम खर्च के साथ इंडोर प्रदूषण को कम किया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक ने वर्ल्ड इन्नोवेशन एंड क्रिएटिविटी डे के उपलक्ष में इस थीम को अत्यंत सराहनीय बताया , उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में मनुष्य 24 घंटे में से ज्यादातर समय ऐसी जगह पर व्यतीत करता है जहां उसका संपर्क निरंतर विभिन्न प्रकार के प्रदूषित वातावरण से होता है जिस के हमारे स्वास्थ्य पर दूरगामी हानिकारक प्रभाव होते हैं। आधुनिक जीवन काल की कई प्रकार की बीमारियां इस प्रदूषण का ही परिणाम है और इसको कम करने के लिए हमें अवश्य ही कुछ प्रभावशाली कदम उठाने चाहिए ।
प्रदूषित वातावरण में रहने वाला मनुष्य कभी भी स्वस्थ जीवन शैली को नहीं अपना सकता इसलिए हमें निरंतर इस दिशा में विचारशील रहने की जरूरत है । प्राचार्या जी ने छात्रों के विभिन्न मौलिक विचारों की अत्यंत सराहना करी।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर पुरुषोत्तम तोमर, विभाग अध्यक्ष प्लांट पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग , सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी, मोदीपुरम, प्रोफेसर अशोक कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग , चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ और चित्रांशी शर्मा रसायन विज्ञान विभाग रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ रही । निर्णायक मंडल ने सभी छात्रों के प्रयासों की अत्यंत सराहना की एवं प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः टीम 1- रौनक, शांतनु, अक्षय चौहान, प्रियांशी को प्रथम स्थान, टीम 11- शाक्षी अहलावत व स्वाति गौतम को द्वितीय स्थान, निदा को तृतीया स्थान दिया गया तथा तरुणा, करिश्मा, आयेशा, अदिति कौशिक, मदीहा एवं तेजश्विनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । इस कार्यक्रम के विजेता छात्रों को उपहार स्वरूप नगद धनराशि दी गई प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये ,द्वितीय में 750 रुपए , तृतीय स्थान पाने वाले को 500 रुपए दिए गए एवं चार छात्राओं को प्रोत्साजन पुरस्कार के रूप में 250 रुपये की धन राशि दी गयी । इस कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ मधु मलिक और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री कुमारी संयोगिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में वनस्पति विज्ञान पीजी कोर्डिनेटर डॉक्टर गरिमा मलिक, निर्लेप कौर, अनामिका एवं डॉ गीता सिंह और इनोवेशन काउंसिल की सभी सदस्यों डॉक्टर दीक्षा यजुर्वेदी, डॉक्टर उपासना देवी इत्यादि का सक्रिय सहयोग रहे।
