मवाना संवाददाता। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) न द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जिले में किसानों के सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से एक व्यापक कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन उत्सव मंडप में किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक किसानों एवं ग्राहकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी व कृषि विशेषज्ञों द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड फसल ऋण, कृषि यंत्र ऋण, तथा सरकारी सब्सिडी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस कृषि आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से पीएनबी मेरठ द्वारा कृषि क्षेत्र से संबंधित 58 करोड़ के 326 ऋण आवेदन(लीड) प्राप्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना, वित्तीय साक्षरता बढ़ाना, और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। मेरठ अंचल के अंचल प्रमुख कुलदीप सिंह राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा “पंजाब नेशनल बैंक का सदैव प्रयास रहा है कि देश के अन्नदाताओं को सुलभ ऋण सुविधा, वित्तीय परामर्श और नवाचार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। यह आउटरीच कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है।” इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली से पधारे मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल (महा प्रबन्धक) ने किसानों को बताया कि बैंक इस कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों (ज्ञटज्ञे), स्वं-सहायता समूहों और सहकारी समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है ताकि अधिक से अधिक किसानों तक जानकारी और सेवाएं पहुँचाई जा सकें। कार्यक्रम में विभिन्न स्वं-सहायता समूहों द्वारा अपने-अपने उत्पादों कि प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुँच सके। पीएनबी किसानों के साथ एक मजबूत भागीदार के रूप में जुड़कर देश के कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अखिल कुमार कौशिक(चेयरमैन, मवाना), अनुराग दुबलिश(सामाजिक कार्यकर्ता), अनुज अग्रवाल (उप मण्डल प्रमुख, मेरठ), आर. के. खन्ना (अग्रणी जिला प्रबन्धक), सौरभ जैन(एम.सी.सी. प्रमुख, मेरठ) आदि उपस्थित रहे।
