नई दिल्ली एजेंसी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड दममज.दजं.दपब.पद पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। लड़कों में महेश, तो लड़कियों में अविका ने किया टॉप: इस साल राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर नीट यूजी 2025 के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है। लड़कियों में अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में अव्वल रहीं। टॉपर्स की इस सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है। नीट यूजी 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ स्कोर जारी कर दिए हैं। इस वर्ष सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ स्कोर 686 से 144 के बीच तय किया गया है।
