मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विद्यापीठ फिजिक्स वाला, मंगल पांडेनगर, मेरठ के छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सेंटर हेड डॉ. अतुल सिंघल और बिजनेस हेड अर्जित प्रकाश ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. अतुल सिंघल ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 520 से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें अंश अग्रवाल ने 575 अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों और शिक्षकों की संयुक्त मेहनत को दिया। इस अवसर पर बिजनेस हेड अर्जित प्रकाश ने विद्यार्थियों के सम्मान में एक रोड शो का आयोजन किया। उन्होंने कहा, “चयनित विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखकर यह संतोष होता है कि हम सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। हम ‘हर घर शिक्षा, अलख की इच्छा’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पढ़ाई तो सभी संस्थानों में होती है, लेकिन हम विद्यार्थियों को श्रेष्ठ तकनीकी संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा पहले दिन से ही मार्गदर्शन और काउंसलिंग प्रदान करते हैं।” इस अवसर पर मार्केटिंग हेड मनीष यादव, अभिषेक राघव, विशाल गुप्ता, डॉ. ताबिश फरीद, तथा संस्थान की पूरी मार्केटिंग व बिजनेस टीम उपस्थित रही। नीट में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर आयोजित रोड शो विद्यापीठ फिजिक्स वाला से प्रारंभ होकर, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, शोराब गेट बस स्टैंड तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
