मवाना संवाददाता। लेडीज क्लब मेरठ का अधिष्ठापन समारोह आईएमए हॉल में बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीता दुबलिश ने की। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसे अंजलि जैन, शिखा भार्गव, नीरा जैन और वर्षा गर्ग ने स्वरबद्ध प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे कविता वासवानी, सत्या त्यागी, मधु अग्रवाल, मीना माथुर और सौरभ गुप्ता ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर सौरभ गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। समारोह में पुरानी कार्यकारिणी को उनके योगदान के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मीना माथुर द्वारा नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस वर्ष की कार्यकारिणी की थीम “नारी तू नारायणी” रही, जिस पर क्लब की सभी एग्जीक्यूटिव मेंबर्स ने एक भावनात्मक और रणादायक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। जुलाई माह में जन्म लेने वाली सभी सदस्याओं का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। साथ ही एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें नीलम हंस और रूपा रस्तोगी विजेता रहीं। क्विज के पुरस्कार तनु अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करते हुए मीना माथुर को “पर्यावरण प्रिंसेस” के रूप में दुपट्टा पहनाकर व उपहार भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया। सास-बहू सम्मान के अंतर्गत निर्मल अग्रवाल, तनु अग्रवाल और अनु अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में समय की पाबंदी को मान देते हुए माया कुमार और रमा सेठी को “पंक्चुएलिटी पुरस्कार” प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में लेडीज क्लब की सदस्याओं का उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता देखने योग्य थी, जिसने समारोह को एक यादगार आयोजन बना दिया।
