मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। “द आर्ट ऑफ लिविंग” के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन “डिलीशियस स्वीट्स फैमिली रेस्टोरेंट”के सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुपाद पूजा से हुआ, जिसे विनीता, सुनीता, सुजाता, शालिनी एवं आशा जी द्वारा सम्पन्न किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूर्णिमा ध्यान में सहभागिता की।
भक्ति संगीत के माध्यम से उपस्थित जनों को भावविभोर करने का कार्य सृन्जाय, मानस, विनीता, सुजाता, छाया, मधु, नीलम, रचना, संध्या एवं ’वेता द्वारा किया गया। उनके मधुर और भावपूर्ण भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को “द आर्ट ऑफ लिविंग” के शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। स्वयंसेवकों ने भी शिक्षकों का अभिनंदन कर पारस्परिक सम्मान का भाव प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विपुल, देवेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय मित्तल, डी.सी. गुप्ता, सतीश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव, राजीव सहित एपेक्स के सदस्यों एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
