मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मोदीपुरम और मेरठ के खेल मैदानो पर आयोजित होने वाली एमपीएलटी-20 क्रिकेट लीग के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि कोई भी खेल प्रतियोगिता देहात की प्रतिभाओं को निखर कर एक अच्छा प्लेटफार्म देती है। जिससे देहात की प्रतिभाएं खेल पटल पर अपना नाम आगे बढ़ाकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने वालों का वह दिल से आभार करते हैं और हर समय उनकी मदद के लिए तैयार खड़े हैं। खेल प्रतियोगिताओं में अपने खेल कौशल से गांव देहात की प्रतिभाएं खेल पटल पर अपने नाम की छाप छोड़ता है, जिससे उन्हें आगे चयध में लाभ मिलता है। क्रिकेट लीग के चेयरमैन अहमद अली और वंश चौधरी ने बताया कि लीग अध्यक्ष शिवम भारद्वाज के सहयोग से उन्होंने यह प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने निभाई उनके मार्गदर्शन में ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। बाईपास स्थित गांव का स्वाद रेस्टोरेंट में लीग के लिए ऑकशन हुआ। जिसमें शहर और गांव देहात की जानी-मानी हस्तियों ने बोली लगाकर अपनी टीम के लिए खिलाड़ी खरीदे। ऑक्शन में खिलाड़ियों पर टीम मालिकों ने जमकर बोली लगाते हुए खूब पैसे लुटाए। ऑक्शन में छह टीमे में भाग लेंगी, जिनमें प्रोफेशनल बिजनेसमैन सम्राट किरण की रॉयल चौलेंजर मेरठ टीम, बिजनेसमैन शाही अब्बास की शाही रॉयल क्लब टीम, बिजनेसमैन अजय प्रताप सिंह चीमा की मेरठ सुपर किंग्स टीम, कपड़ा व्यापारी दुर्गेश यादव की वीडी वियर टीम,फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर जितेंद्र वीर चिकारा की फ्यूचर प्लस लायंस टीम और भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला और गन्ना समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत की दौराला टाइगर टीम भाग लेंगी। मुख्य अतिथि ठाकुर संगीत सिंह सोम ने फीता काटकर ऑक्शन का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जितेंद्र वीर चिकारा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मनोरंजन और स्वस्थ रहने के साथ आगे बढ़ने के लिए अच्छा प्लेट फार्म है। एमपीएल का पहला मुकाबला 17 अगस्त को नीलकंठ के खेल मैदान पर खेल होगा। लीग अध्यक्ष एडवोकेट शिवम भारद्वाज ने कहा कि गांव देहात की प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता एक सरल माध्यम है। गांव देहात में भी अब ग्रामीण अपने बच्चों को खेल की ओर आकर्षित कर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी टीमों के मालिक और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी । इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्टार प्लेयर संदीप तोमर,डा अमिल रिजवी,कोच अमर दीप शर्मा,विक्की चौधरी सहयोग रहा।
