मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, हस्तकला एवं नि०प्रो० अनुभाग-13, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ०प्र० कानपुर के पत्रांक के क्रम में एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ में ट्रेडवार लक्ष्य बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लौहार, सोनार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी ट्रेडों में ग्रामीण एवं शहरी दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के कौशल विकास हेतु निःशुल्क दस दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन योजना की वैबसाईट कपनचउेउम.नचेकब.हवअ.पद पर दिनांक ऑनलाईन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना की पात्रता एवं शर्तें निम्नवत हैः-आवेदक का पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है, संबंधित विधा से जुड़े होने (ग्राम प्रधान,वार्ड पार्षद द्वारा प्रमाणित) का प्रमाण-पत्र, आवेदनकर्ता द्वारा रु० 10 के स्टाम्प पेपर नोटरी किया गया हो, इस आशय का प्रस्तुत करना होगा कि उसके द्वारा किसी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनाध्मानदेय का लाभ प्राप्त न किया गया हो, का शपथ पत्र देना होगा। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, सूरज कुण्ड, मेरठ से सम्पर्क कर सकते हैं।
