मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। दयावती मोदी अकादमी परिसर में वाणिज्य विभाग द्वारा दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यापारिक कौशल, विपणन ज्ञान और उद्यमिता को बढ़ावा देना था। मेले में कुल विभिन्न वस्तुओं के अनेक स्टॉल लगाए गए, जिनमें विद्यार्थियों द्वारा हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री, परिधान, आभूषण और किताबों जैसी वस्तुएँ प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए रखी गईं। इसके अलावा व्यापार से संबंधित प्रतियोगिताएँ और कार्यशालाएँ भी आयोजित की गईं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अध्यापकगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विपणन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावसायिक दृष्टिकोण, व्यापारिक प्रबंधन, विपणन कौशल एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वयं के उत्पाद तैयार करने, उन्हें आकर्षक ढंग से प्रदर्शित करने और ग्राहकों से संवाद स्थापित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक व्यापारिक वातावरण का अनुभव कराते हैं तथा आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। इस आयोजन ने सिद्ध किया कि रचनात्मकता, मेहनत और टीमवर्क से किसी भी प्रयास को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्रधानाचार्य विवेक सिंह यादव व वाणिज्य विभागाध्यक्ष अनिल कुमार जी का विशेष योगदान रहा।
