मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा थाना लालकुर्ती मे समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गयी एवं कार्यवाही की समीक्षा कर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर व भवन में साफ-सफाई व रख-रखाव संतोषजनक नही पाया गया तथा काफी संख्या में सीजध्लावारिस वाहन खडे होना पाया गया। रख-रखाव उचित रखने व माल निस्तारण हेतु सर्व सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी कैंट संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे । पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी के द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने में खडे सीज लावारिस वाहनों की रिलीज और नीलामी कराने के निर्देश दिये गये । थानें में गरीब लोगो को कोई परेशानी न हो एवं उनके वाहन अत्यधिक समय तक खडे न रहे जल्द से जल्द रिलीज कराएं। हाल फिलहाल की व्यवस्तता के कारण थाने को आगान्तुक सुलभ एवं कार्य सुलभ बनाने में अरुचि प्रदर्शित हुई है । इस दौरान थाने पर साफ-सफाई एवं रख-रखाव संतोषजनक नही पाया गया एवं दीवारो पर पेड़ उगे हुए है इसके लिए थाना प्रभारी को सचेत किया गया । वर्षा ऋतु के तुरन्त बाद रंगाई पुताई करा ली जाए एवं चीजों को व्यवस्थित कर लिया जाए । शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें । फ्लाईशीट मे सभी प्रविष्टियां पूर्ण रखी जाये । महिला हैल्प डेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर एवं रजिस्टर नम्बर 08 का उचित रखरखाव किया जाये । लम्बित विवेचनाओ का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं वांछितो की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
