सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी मनीष बंसल के अनुमोदन से डॉ हंसराज सैनी को स्टाफ अधिकारी से पदोन्नति कर डिप्टी चीफ वार्डन के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। डॉ.हंसराज सैनी के डिप्टी चीफ वार्डन नियुक्त किए जाने पर नागरिक सुरक्षा विभाग के समस्त वार्डनो में ख़ुशी की लहर है। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन और डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने हंसराज सैनी को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डिप्टी चीफ वार्डन डॉ हंसराज सैनी के आवास पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिविल डिफेंस के सभी वार्डनो ने हंसराज सैनी के डिप्टी चीफ बनने पर मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। नवनियुक्त डिप्टी चीफ वार्डन डॉ.हंसराज सैनी ने कहा कि सिविल डिफेंस कंट्रोलर जिलाधिकारी मनीष बंसल और डिप्टी कंट्रोलर ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। वे उसका पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने बताया कि डिप्टी चीफ वार्डन का पद करीब छह माह से रिक्त चल रहा था। सीनियरिटी के हिसाब से आवेदन मांगे गए थे। इस पद के लिए कुल 5 वार्डनो ने आवेदन किया था। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर वरिष्ठता के आधार पर डॉ हंसराज सैनी को डिप्टी चीफ वार्डन नियुक्त किया गया है। इस मौके पर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर दिनेश कुमार, स्टाफ अधिकारी अशोक कुमार सैनी, वसीम अख्तर, देवेन्द्र बंसल, डॉ.जगजीवन सिंह राठौर, डॉ.डी.सी धीमान, डॉ.मेहरबान अंसारी, राकेश जैन, पवन सिंघल, मौहम्मद खालिद, मौहम्मद वसीम, देवेंद्र बंसल, सरफराज खान समेत सैकडों वार्डन मौजूद रहे।
