मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रोटरी क्लब मेरठ महान के नए सत्र 2025-2026 का अधिष्ठापन समारोह नव नियुक्त अध्यक्ष रो. डॉ.के.पी सैनी, सचिव रो. पुनीत कथूरिया व नव कार्यकारिणी समिति द्वारा नई उमंग व नए जोश से आईएमए हॉल मेरठ में आयोजित हुआ। अधिष्ठापन समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3100 की वर्ष 2026-27 की मंडल अध्यक्षा डीजी ई रोटेरियन पायल गौड़ ने रोटरी क्लब मेरठ महान के नव नियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन डॉ के पी सैनी ,सचिव रोटेरियन पुनीत कथूरिया एडवोकेट और रोटरी क्लब के मजबूत स्तंभ पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विकास जैन कोषाध्यक्ष पद के साथ नव नियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पितामह पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन एडवोकेट जीएस धामा , पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संगीता कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल, पूर्व सचिव रोटेरियन तेजेन्द्र खुराना, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अतुल वैश्य , पीडीजी अशोक गुप्ता, पीडीजी हरि गुप्ता, पीडीजी डी.के.शर्मा, एआरजी प्रांशु बंसल , रोटेरियन विक्रम शास्त्री आदि ने नवनियुक्त टीम को रोटरी के नव सत्र की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर विभिन्न क्लबों से आये अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब मेरठ महान के सदस्यों द्वारा किया गया । इस अवसर पर समदर्शी वार्ष्णेय, गौरव माहेश्वरी, संजय रस्तोगी,डॉ संजय त्यागी,संजीव जैन,आदेश जैन राहुल मित्तल , विजय गुप्ता, विभास रस्तोगी,गुरजीत सिंह ममता धामा, मीनाक्षी सैनी व खुशबू कथूरिया आदि उपस्थित रहे ।
