सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। डेयरी संचालकों ने शोषण के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन के तहत आज स्मार्ट सिटी का पुतला फूंका और नगर निगम में 25 जून को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। आज डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में डेयरी संचालक धोबी घाट पहुंचे और नदी किनारे नगर निगम द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपर के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्मार्ट सिटी का पुतला भी फूंका। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि एनजीटी के नाम पर दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले डेयरी संचालकों का नगर निगम उत्पीड़न कर रहा है। जबकि एनजीटी के आदेशों की जगह-जगह अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि एनजीटी की ओर से स्पष्ट गाईड लाइन है कि नदी किनारे किसी प्रकार का कूड़ाघर या डंपर आदि नहीं बन सकता, लेकिन नगर निगम ने पांवधोई नदी किनारे कूड़ा डंपर बनाया हुआ है, जो आदेशों की अवहेलना है और नदी की पवित्रता को भी भंग कर रहा है, लेकिन नगर निगम इस ओर तो ध्यान नहीं दे रहा है। वह केवल डेयरी संचालकों का शोषण करने पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन चरणबद्ध जारी रहेगा। 20 व 22 और 24 जून को अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा और 25 जून को नगर निगम कार्यालय पर गाय व भैंसों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजेश शर्मा, अमरजीत सिंह, राजेश शर्मा, रणधीर सिंह, रियासत, लियाकत, आशीष, अमित, छोटन, राजू, बलदेव, पप्पू, शाहवेज, रवि, कुलदीप आदि रहे। पवन पाल आर्य, अमित, सौरभ, छोटन, आकाश, अनुज, प्रीतम, पवन लाल, संजू, सुलेमान, सुलेमान, इनाम, अकरम, निसार, पप्पू चौधरी, आदित्य, विकास, विशाल, आकाश, बिट्टू, अजय आदि मौजूद रहे।
