सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सहारनुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने आज जनता की शिकायतों को सुनकर संबंधित को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। सहारनुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने शासन के निर्देशों के क्रम में आज जेवी जैन कॉलेज रोड स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान सहारनपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनो जनपदों शामली, मु.नगर से आये पीड़ितो की समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनी गयी तथा संबंधितों को उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। डीआईजी श्री सिंह ने कहा कि पीड़ितों को शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से न्याय दिलाने का काम किया जाये, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सकें।
हेपेटाइटिस दिवस पर किया जागरूक सहारनपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हेपेटाइटिस के कारण व उपचार के संबंध में आमजन मानस को जागरूक किया। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि हेपेटाइटिस एक संक्रामक बीमारी है, जिससे लीवर को नुक्सान पहुंचता है तथा कई बार उपचार के अभाव में यह संक्रमण गंभीर बीमारी भी बन जाता है। उन्होंने लोगों को हेपेटाइटिस के कारण व निवारण के बारे में चिकित्सकीय जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं ने भी पोस्टरों के माध्यम से हेपेटाइटिस के संबंध में आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर राठी, नोडल अधिकारी डॉ.मनोज कुमार सिंह, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र वोहरा, विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक डॉ.सुशील कुमार शर्मा, डॉ.प्रमोद यादव, डॉ.चेतना यादव, डॉ.अभिलाषा, डॉ.इन्दु मैनन, डॉ.फरहा, डॉ.नईम, नर्सिग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ.कमलेश दीक्षित के अलावा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
