मुंबई एजेंसी। जुलाई में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से लेकर रेल सफर महंगा होना शामिल है। जुलाई में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। आज से रेल का सफर करना महंगा हो गया है। वहीं तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरटीसी अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। इसके अलावा अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 58.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत घटकर 1665 हो गईं। पहले ये 1723.50 में मिल रहा था। मुंबई में यह 58 घटकर 1616.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1674.50 थे। रेल का सफर आज से महंगा हो गया है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे ने नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी की है।
वहीं, एसी क्लास (जैसे एसी एसी के लिए प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। यानी अगर आप 500 किमी यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी में 5 रुपए और एसी में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1000 किमी के सफर पर एसी में 20 रुपए और नॉन एसी में 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।
