मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। गुरुवार को को पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। मई महीने में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद तापमान में कमी होने से लोगों को राहत मिली। बुधवार की सुबह जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई वहीं शाम को तेज हवा चलने के बाद दो डिग्री तक पारा नीचे आ गया। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को दिन का अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिन में पारा 40 डिग्री के पार होने की संभावना है, गर्मी का अहसास ओर बढ़ेगा। गाजियाबाद में गुरुवार को सुबह हल्की धुंध आसमान में छाई रही। एक्यूआई गाजियाबाद का 200 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज एनसीआर में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 40. 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही लोकल डिस्टरबेंस के चलते हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
