सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी (बालिका), हॉकी (बालक) एवं टेबिल-टैनिस (बालक/बालिका) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कबड्डी बालिका व हॉकी बालक प्रतियोगिता में स्पोर्टस स्टेडियम की टीम विजेता रही। जिला स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी, हॉकी व टेबिल-टेनिस प्रतियोगिताएं क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपडा की देख-रेख में सम्पन्न हुयी। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप ंिसंह का राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजीव गुम्बर ने टेबिल टेनिस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आकर्षक पुरस्कार वितरित किए व खिलाड़ियों को लगन और महनत से आगे नेशनल इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जीत हासिल करने एवं जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप ंिसंह, नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर ने कबड्डी व हॉकी प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया। कबड्डी बालिका प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर की टीम विजेता एवं छुटमलपुर सहारनपुर की टीम उप विजेता रही। जबकि हॉकी बालक प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर की टीम विजेता एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सहारनपुर की टीम उप विजेता रही। टेबिल-टेनिस बालक वर्ग की प्रतियोगिता अण्डर-13-दक्ष प्रथम, सेहज द्वितीय, सक्षम एवं ईवान तृतीय, अण्डर-15 वर्धन प्रथम, ईशान द्वितीय, .ष्णा व नैतिक तृतीय, अण्डर-15 डबल्स आशिर व अयांश प्रथम, दक्ष व ईवान द्वितीय, जीतामन व नितिश तृतीय, अण्डर-18 वर्धन व सार्थक प्रथम, ईशान व .ष्णा द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा बालिका वर्ग की अण्डर-13-डिंपल प्रथम, साक्षी द्वितीय, अनुशा तृतीय, अण्डर-15-रूही नवाज खान प्रथम, सलोनी पाल द्वितीय, डिंपल तृतीय, अण्डर-15 डबल्स में रूही व सलोनी प्रथम, डिंपल व अनुशा द्वितीय, सलेह व .तिका तृतीय, अण्डर-19 रूही प्रथम, सलोनी द्वितीय समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता अभी जारी है। हॉकी प्रतियोगिता में राहुल टाक, सुश्री मेनका टाक, प्रदीप कुमार शर्मा, श्रीमती पवनेश, श्रीमती उषा गुप्ता, फुरकान अहमद, जयेन्द्र कुमार, रवि निर्णायक रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में सुनील कुमार, ईश्वर पाल सिंह मुख्यिा, सन्दीप कुमार, संजीव कुमार, निशान्त कुमार, अमित कुमार, राहुल, राजीव, सोनू, प्रदीप निर्णायक रहे। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में अश्वनी कुमार त्यागी, अलंकार किशोर, अखिलेश भारगव, चिराग गुप्ता आदि निर्णायक रहे। इस अवसर पर अश्वनी कुमार त्यागी उप क्रीडाधिकारी, अलंकार किशोर टेबुल-टैनिस सचिव सहारनपुर, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, प्रदीप कुमार शर्मा, आदेश, श्रीमती प्रियंका, अभिषेक चौधरी, सन्नी कुमार, कु0 सुप्रिया रानी, संजीव कुमार, सुनील कुमार, निशान्त कुमार जिला कबडडी सचिव सहारनपुर आदि उपस्थित रहे।
