सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। श्री जवाहर लाल इंटर कॉलेज में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीतों, नृत्य और मनमोहक भाषणों से आगुन्तकों का मनमोह लिया।कॉलेज प्रांगण में समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद सांस्.तिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिनमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्र एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि सफलता का मार्ग केवल कड़ी मेहनत, अनुशासन और समयबद्ध परिश्रम से ही प्रशस्त होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं अध्यापकों ने विद्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. संजीव अग्रवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने विद्यालय के सौंदर्यीकरण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया है, जिसके लिए विद्यालय परिवार सदैव उनका ऋणी रहेगा। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पटका भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र ने की तथा संचालन पप्पू बोकाड़िया ने किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, नवीन कुमार, शम्भूनाथ, अरविंद कुमार, रंजीत यादव, श्रवण कुमार, श्रीमती रितिका चौधरी, संजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, कुलदीप सैनी सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
