सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। बाल जगदम्बा क्लब के तत्वावधान में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन-कीर्तन व सांस्.तिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। बाल जगदम्बा क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की विशेष प्रस्तुतियों व मनमोहक झांकियों और सांस्.तिक कार्यक्रमों ने जन्माष्टमी समारोह को और भी यादगार बना दिया। नगर विधायक राजीव कुम्भार, मेयर डॉ. अजय कुमार, मनीष अरोड़ा तथा श्रीमती रूही अंजुम का क्लब के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, संस्.ति और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री.ष्ण के जन्मोत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन सचदेवा, दीपिका सचदेवा, सिमरन, दीक्षा सचदेवा, सार्थक वालिया समेत बाल जगदम्बा क्लब के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
