मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव कलसपा नेता चौधरी सत्यप्रकाश भराला की 17 वीं पुण्यतिथि में शामिल होगे। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए सपा विनीत भराला ने बताया कि दौराला थाने के पास स्थित एमबी फार्म हाऊस में उनके पिता चौधरी सत्यप्रकाश भराला की पुण्यतिथि में शामिल होगे। उन्होंने कहा कि भराला गांव में चौधरी सत्यप्रकाश भराला की समाधि पर हवन किया जायेगा। पुण्यतिथि में मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक, कैराना सांसद इकरा हसन के साथ के जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग भी शामिल होगे। विनीत भराला ने बताया कि उनके पिता ने 2002 में सपा के टिकट और वर्ष 2007 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सरधना से चुनाव लड़ा था। भराला गांव में भटटे पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रेसवार्ता में अहसान भराला, अजित कुमार, मोन पंवार , दिवाकर दुबे, सुदेशपाल उपस्थित रहे।
