सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। थाना कोतवाली देहात व सर्विलांस सैल की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन चोरों को गिरतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया है।पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के समक्ष चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि विगत् 6 जुलाई को वादी राकेश कम्बोज पुत्र मेहर सिंह काम्बोज निवासी महाराजा गार्डन बेहट रोड थाना कोतवाली देहात ने आरोपियों के खिलाफ वादी के घर में अलमारी का ताला ठीक करने के नाम पर अलमारी का लॉकर खोलकर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। श्री बिंदल ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात व सर्विलास सैल की संयुक्त पुलिस टीम ने मुकदमें त्वरित कार्रवाई करते हुए ताला ठीक करने के नाम पर आभूषण व कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों अजय सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी मौहल्ला वारिया छोटे गुरुद्वारा के पास कस्बा, थाना गन्दवानी जिला धार मध्य प्रदेश, सरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र पुत्र राज सिंह निवासी मौहल्ला आकाश नगर निकट शेरपुर तालाब के पास थाना द्वारकापुरी जिला इन्दौर मध्य प्रदेश व पारस कौर पत्नि राज सिंह निवासी मौहल्ला वारिया छोटे गुरुद्वारा के पास कस्बा व थाना गन्दवानी जिला धार मध्य प्रदेश को महाराजा गार्डन कालोनी से गिरतार कर लिया।
श्री बिंदल ने बताया कि पुलिस ने दबोचे गये आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद कर लिये। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अभ्यस्त अपराधी है, जो पहले घरो की रेकी करते थे, फिर किसी घर को चिन्हित करके उसमे से सोने चांदी के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने दबोचे गये आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
