सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सहारनपुर क्लब व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने क्लब सदस्यों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। सहारनपुर क्लब प्रांगण में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने किया। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने क्लब द्वारा लगाये गये निशुल्क चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्लब के सदस्यों की समय से जांच के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। शिविर में ग्राफिक एरा द्वारा सहारनपुर क्लब व रोटरी क्लब के सदस्यों के लिये प्रीविलिज कार्ड बनाये गये, ताकि भविष्य में यदि कोई सदस्य ग्राफिक एरा अस्पताल में जाता है, तो उसे कम पैसो में उचित इलाज मिल सकें। सहारनपुर क्लब के सचिव हेमन्त जोशी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि क्लब सदस्यों की सेहत की बेहतरी के लिये हम आगे भी अनवरत कार्य करते रहेंगे। इस दौरान संयुक्त सचिव जोधबीर सिंह (बन्नी), कार्यकारिणी सदस्य माई दयाल सिंह मित्तल, अमित जौली, पूर्व सचिव मुकेश गोयल, अवनीत नागपाल, परविन्दर सिंह, सिकन्दर बीर सिंह, विजय मोदी, मनप्रीत बत्रा, गुलशन कटियाल, बलवंत रॉय, संजय चावला, रोहित ढींगरा, प्रदीप लूथरा, सतीश ठकराल, सुशील डिसूजा, ठा.एस.पी. सिंह, डॉ.एस.पी.सैनी, स.राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
