मेरठ/ लखनऊ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंटीग्रेटिड प्लान के लिए 17 हजार करोड़ मांग की। साथ ही रिंग रोड की जरूरत के लिए भी सीएम योगी के विस्तार से बताया।
कैंट विधायक ने सीएम से हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बताया कि रिंग रोड मेरठ के लिए कितनी जरूरी है। साथ ही यह भी कहा कि रिंग रोड की मांग मेरठ की एक पुरानी मांग है। उन्होंने सीएम से पिछले दिनों एमडीए की ओर से शहर के विकास को लेकर बनाए गए इंटीग्रेटिड प्लान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उस बैठक में संभल की तर्ज पर हो कार्रवाई कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सीएम से नौचंदी मेला में संभल की तर्ज पर कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने सीएम को बताया कि बाले मियां ने हिन्दुओं का कत्लेआम किया था, जिस शख्स ने ऐसा किया हो उसकी मजार पर चादर और मेला नौचंदी का नाम क्या। उन्होंने मेला नौचंदी को विशुद्ध रूप से मां भगवती के नाम पर लगाए जाने की बात भी सीएम योगी से कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेरठ के विकास के इस प्लान को लेकर सकारात्मक संकेत दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि सीएम योगी शीघ्र ही मेरठ के इंटीग्रेटिड प्लान को लेकर स्वीकृति देंगे।
