मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भारतीय किसान यूनियन मेरठ की जिला कार्यकारणी बैठक कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुई जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होने का आव्हान किया किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानों के छोटे छोटे काम सहमति से कुरेबंदी , डोलबंदी, खतौनी में नाम चढ़ने संबंधी कार्य भी पेंडिंग है उन्हें कराने हेतु लेखपालों ने प्राइवेट कर्मचारी रख रखे वे दलाली करते हे और हर काम के पैसे मांगते है बिजली विभाग के कर्मचारियों की बेहद तानाशाही है हर कार्य का सुविधा शुल्क तय कर रखा है। आरोप है कि अवैध से निजी व्यक्ति रखे हुए है। , पोस्टमार्टम व्यवस्था हेतु कुशल प्रशिक्षित पुलिसकर्मी , स्टाफ नहीं है मृतक की लाश आठ से दस घंटे रखी रहती है जब पोस्टमार्टम होता है। , सिंचाई के रजवाहे समय से साफ नहीं हो पा रहे सिंचाई विभाग के नाले बरसात से पहले साफ नहीं हो पाए । इन सभी समस्याओं को लेकर एक चेतावनी ज्ञापन 9 जुलाई को मंडलायुक्त मेरठ को ज्ञापन दिया जायेगा। जिला संरक्षक मदनपाल यादव ने सभी से एकजुट होकर किसान समस्याओं पर संघर्ष करने का आव्हान करते हुए सभी से संगठन विस्तार करने की अपील करी। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह, बबलू, मोनू, हरेंद्र गुर्जर, प्रशांत त्यागी, हरीश, डीके, हर्ष चहल, विभूति गुर्जर, मोहित , रूपेश आदि मौजूद रहे ।
