मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ हृषिकेश भास्कर यशोद एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी की उपस्थिति में आगामी श्रावण शिवरात्रि,कावंड यात्रा-2025 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु तैयारियो के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में मंडल के समस्त जनपदो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड यात्रा की व्यवस्था का विवरण प्रस्तुत किया गया। आयुक्त ने समस्त कांवड मार्गां व मंदिरो के आसपास साफ-सफाई, पथ प्रकाश, झांडियो की छंटाई, संवेदनशील स्थानो पर कैमरो की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, सडक मरम्मत तथा कांवड के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहो पर निगरानी रखने, बाईक एम्बुलेन्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि डीजे कांवड में डीजे की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो तथा डीजे में आपत्तिजनक गाने न बजाये जाये। उन्होने सभी अधिकारियो को कम्यूनिकेशन प्लान साझा करने तथा रूट डायवर्जन की जानकारी विभिन्न माध्यमो से आमजन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।डीआईजी ने सोशल मीडिया सैल बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान आयोजन एवं दुर्घटनाओ पर विशेष ध्यान रखा जाये, दुर्घटनाओ में सडक दुर्घटना, विद्युत दुर्घटना, पशुओ से होने वाली दुर्घटना, डूबना, खाने से होने वाली दुर्घटना तथा आग से होने वाली दुर्घटनाएं प्रमुख है। उन्होने संबंधित विभागो को सतर्क रहने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि दुर्घटनाओ से बचाव के लिए जिन संसाधनो की आवश्यकता है उन्हें सूचीबद्ध करते हुये ससमय खरीद लिया जाये। जिलाधिकारी मेरठ डा0 वी0के0 सिंह द्वारा जनपद में कांवडियो के आगमन के मार्ग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि जनपद में कुल आठ मार्गों पर कांवडियो का आगमन होता है जिसमें से पांच मार्ग महत्वपूर्ण है। उन्होने बैरिकेंडिंग, नहर पटरी की साफ-सफाई, शिविरो की संख्या, फूड सेफ्टी हेतु की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि मंदिरो के आसपास साफ-सफाई के निर्देश दिये गये है। वेन्डरो के चिन्हिकरण एवं वेंडर द्वारा सामान मनमाने रेट पर न बेचे जाने के निर्देश दिये गये है। एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने बताया कि कांवड यात्रा के अंतिम तीन दिन अधिक भीडभाड वाले होते है। विद्युत विभाग से रोड क्रॉस करने वाले तारो की लोकेशन व ऊंचाई के संबंध में जानकारी मांगी गई है, ताकि आवश्यक कार्यवाही करते हुये दुर्घटना से बचा जा सके। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड यात्रा के दौरान पुलिस बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे। बैठक में जिलाधिकारी मेरठ डा. वी.के. सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताडा, सीडीओ मेरठ नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त मेरठ सौरभ गंगवार, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम अपर आयुक्त प्रमोद कुमार सहित अन्य जनपदो के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
