मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। दिल्ली रोड़, आई.आई.ए. भवन, मोहकमपुर इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-प्रथम, यातायात से सम्बधित एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस अधिक्षक यातायात मेरठ राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ,अंतरिक्ष जैन सीओ ब्रह्मपुरी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कावड़ यात्रा के समय मे उद्योगों के वाहनों को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आने जाने की अनुमति चर्चा की गई। ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली रोड तिराहा पर रॉन्ग साइड वाहन ट्रैफिक भीड़ जाम का मुख्य कारण बनती है। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस बल की नियमित तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी पर चर्चा की गई। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड पर मेवला फलाईओवर के निचे शाम के समय खुले में शराब सेवन व ठेलों के जमावड़े से राहगीरों, खासकर महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। इस समस्या के समाधान के लिए संध्या समय विशेष गश्त और स्टॉल्स के लिए निर्धारित जोन होना चाहिए।
शहर मे ई-रिक्शा टेम्पो जैसे वाहनों की भरमार के कारण और पार्किंग व्यवस्था के अभाव से यातायात अवरुद्ध होता है जिसक समाधान के लिए रूट वाइज कलर कोडिंग पर चर्चा हुई। बैठक में अरूण कुमार मिश्रा एसएचओ., टीपीनगर, रमाकान्त पचोरी एसएचओ, ब्रह्मपुरी, एस.एच.ओ., परतापुर आई.आई.ए. चेयरमैन अंकित सिंघल, सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, प्रमोद बंसल, विभोर अग्रवाल, मयंक गुप्ता, ईशु बंसल, ईशान गुप्ता, मधुर गुप्ता उपस्थित रहे।
