मेरठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ में रहेंगे। वह कृषि विश्वविद्यालय में वन द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में शामिल होंगे। डीएफओ वंदना फोगाट ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम होगा, जिसमें सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम पहुंचेंगे और पौधा रोपेंगे। इस बार जिले को 29 लाख 87 हजार 700 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम के बाद जिले में पौधे रोपने का काम शुरु हो जाएगा। यहां से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाया सड़क मार्ग मेरठ सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। सर्किट हाऊस में वह विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे। लगभग तीन घंटे के कार्यक्रम का शेड्यूल यहां उनका तय है।
