मेरठ/लखनऊ। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बागपत, मेरठ और मोदीनगर की शुगर मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में की जा रही लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि किसानों को बच्चों की फीस भरनी है, खरीफ फसल की बुआई करनी है, लेकिन भुगतान न मिलने से उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । दोघट क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग भी रखी, जिससे हमारे युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। राइट सलावा कांवड़ मार्ग को चौड़ा और सुगम बनाने की मांग भी की, ताकि श्रावण मास में कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
