नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ एजंेसी। उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में पुल बह जाने से आसपास के इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, श्रीनगर में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। यहां अस्पताल में पानी भर जाने पर मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। रेलवे ट्रैक डूब जाने से 4 घंटे तक ट्रेन रूट बंद रहा।
राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर जारी है। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के चलते नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस कर पानी में बह गई। सीकर में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। नाले उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई के बीच बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुए। 269 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। भीलवाड़ा शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर लोड़किया गांव में मानसून की बारिश आफत बन गई है। यहां के ग्रामीण पड़ोसी गांव में रात बिताने को मजबूर हैं। करीब दर्जनभर परिवार तो ऐसे हैं जो मकान पर ताले लगाकर अपने रिश्तेदारों के घर ही रहने चले गए हैं। ये समस्या एक बार की नहीं करीब 70 साल से पूरा गांव झेल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को हुई तेज बारिश यहां आफत लेकर आई। पूरा गांव टापू में तब्दील हो चुका है। अभी भी घुटनों तक पानी भरा है। उत्तराखंड के श्रीनगर में भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद: उत्तराखंड के श्रीनगर में सिरोबगड़ के पास भूस्खलन होने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे सुबह से बंद है। इससे यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है और ट्रैफिक रुक गया है। प्रशासन की टीमें मलबा हटाने का काम कर रही हैं ताकि रास्ता जल्द खुल सके। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। यूपी में कई नदियां बारिश के पाने से उफान पर आ गई है। नीचले इलाकों में बरसात का पानी पहुंचने से हालत बिगड़ने लगे हैं। लोगों के घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार को 43 जिलों में 3.8 मिमी बारिश हुई पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 43 जिलों में 3.8 मिमी बारिश हुई है। वहीं एक जून से प्रदेश में अब तक 146.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, यह नॉर्मल 134.5 मिमी से 9 फीसदी अधिक है। यानी कोटे से 9 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। मेरठ-हापुड़ में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। आगरा में भी झमाझम बारिश हुई। एक घंटे की बारिश में 20 से ज्यादा जगहों पर जलभराव हो गया। कई जगह सड़कें नाला जैसी बहती दिखीं। अलीगढ़ में बारिश से धनीपुर मंडी में रखा अनाज भीग गया। मुरादाबाद और संभल में रात में झमाझम बारिश हुई। गांव में भीड़ लग गई। बुलंदशहर में 15 फुट का अजगर निकल गया। बच्चों ने अजगर को 3 किमी तक घुमाया। फिर जंगल में छोड़ दिया।
