मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो।सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में 70 यूपी वाहिनी एनसीसी मेरठ द्वारा आयोजित दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के नौवे दिन प्रातः कैडेटस् को पी टी एवं योगा का अभ्यास कराया। इसके पश्चात् हवलदार जितेन्द्र कुमार एवं हवलदार अमरलाल ह्दय कैडेटस् कोे चार कम्पनी एर्ल्बट इक्का, बाना सिंह, अब्दुल हमीद व योगेन्द्र यादव में बॉटकर ड्रिल का दैनिक अभ्यास कराते हुए सावधान, विश्राम, दॉहिने मुड, बॉये मुड एवं मार्च पास्ट करने का तरीका सीखाते हुए ड्रिल की बारीकियों से अवगत कराया। सांयकालीन सत्र में शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कैडेटस् को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैडेट भूमि यादव और कैडेट इशिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। एन सी सी कैडेट्स ने सोलो सॉन्ग, सोलो डॉस एवं ग्रुप डॉस की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें मुख्य रूप से ए मेरे वतन के लोगो’ ’हवन करेंगे’, घूमर एवं ’हम्टी डमटी’ आदि मुख्य रूप से सराहे गये। इसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित कैडेटस् को एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कैडेटस् को कैम्प कमानडेन्ट कर्नल पंकज मग्गो ने मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में कैम्प एडजूटेन्ट ले. आशीष गौड, ले. अहमद फईम, ले. कुलदीप कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, प्रर्थम अधिकारी दीपक कुमार, तृतीय अधिकारी सुषमा यादव, तृतीय अधिकारी जूली सिंह, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सुबेदार विद्यानन्द यादव, नायब सुबेदार अमित शर्मा, नायब सूबेदार पंकज शर्मा,बीएचएम विनोद कुमार, सीएच एम जितेन्द्र कुमार, हवलदार करन सिंह, नरेश कुमार, श्रीकान्त, सुभाष चन्द्र, अमर लाल हरदे शिविर के प्रधान सहायक कौशल गौड़, वरिष्ठ सहायक राकेश रोशन, सुरेश पाराशर, अमित शर्मा एवं वाहन चालक रामचन्द्र, लस्कर मूलचन्द, अशोक कुमार, प्रिया, एवं रानी आदि उपस्थित रहें।
