मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में 70 यूपी वाहिनी एन सी सी मेरठ द्वारा आयोजित दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के सातवे दिन प्रातः कैडेटस् को पी टी एवं योगा का अभ्यास कराया गया ।
इसके पश्चात् हवलदार जितेन्द्र कुमार एवं हवलदार अमरलाल ह्दय ने योगेन्द्र यादव कम्पनी केे कैडेटस् कोे फायरिगं का अभ्यास कराया गया। अतिथि प्रवक्ता यातायात पुलिस मेरठ में कार्यरत् यातायात निरीक्षक लालसा पांडे, आरक्षी मनीष अधाना, आरक्षी जनारदन ने कैडेटस् को यातायात के नियमों की जानकारी दी । इनके अभाव में होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया तत्पश्चात यातायात के नियमों का पालन करने तथा समाज को जागरूक करने हेतू शपथ दिलाई। इसके पश्चात् कैम्प एडजूडेन्ट ले आशीष गौड़ ने अनुशासन और आदर्श नागरिक के कर्तव्यों से अवगत कराते हुये एक आदर्श नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। क्विज प्रतियोगिता में बाना सिंह कम्पनी प्रथम स्थान पर रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एलबर्ट इक्का कम्पनी ने अब्दुल हमीद कम्पनी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिविर में कैम्प एडजूटेन्ट ले. आशीष गौड, ले. अहमद फईम, ले. कुलदीप कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, प्रर्थम अधिकारी दीपक कुमार, तृतीय अधिकारी सुषमा यादव, तृतीय अधिकारी जूली सिंह, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सुबेदार विद्यानन्द यादव, नायब सुबेदार अमित कुमार शर्मा, नायब सूबेदार पंकज कुमार,बीएचएम विनोद कुमार, सी एच एम जितेन्द्र कुमार, हवलदार करन सिंह, नरेश कुमार, श्रीकान्त, सुभाष चन्द्र, नायक अमर लाल हरदे शिविर के प्रधान सहायक श्री कौशल गौड़, वरिष्ठ सहायक राकेश रोशन, सुरेश पाराशर, अमित शर्मा एवं वाहन चालक रामचन्द्र, लस्कर मूलचन्द, अशोक कुमार, प्रिया, एवं रानी आदि उपस्थित रहें।
