मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तकनीक नवाचार केंद्र का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान एवं अति विशिष्ट अतिथि जयंत चौधरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री कृषि विभाग सूर्य प्रताप शाही एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी अनिल कुमार कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर के के सिंह ने गांधी हाल में आयोजित समारोह को दीप प्रज्जित कर प्रारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा भारत सरकार द्वारा आईआईटी रोपड़ को कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने हेतु सहायता प्रदान की गई थी उनके द्वारा कृषि के क्षेत्र में काफी योगदान किया जा रहा है । उसी क्रम में एक सेंटर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खोला गया है उन्होंने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के माध्यम से किसान अब अपनी कम लागत में अधिक पैदावार ले सकते हैं उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा खेत खलियान मैं बस्ती है यह क्षेत्र गंगा जमुना का उपजाऊ क्षेत्र है यहां पर काफी अच्छी खेती की जाती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं कि किसानों की आय को दुगना किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ऊर्जा की पूर्ति के लिए गेहूं चावल मक्का परली आदि से एथेनॉल का प्रोडक्शन प्रारंभ होगा जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय जयंत चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की नई तकनीक की पहुंच अब किसानों तक पहुंच रही है इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े हुए बीच स्टार्टअप की एग्जीबिशन किसानों के लिए काफी प्रेरणादायक है । युवा भारत में युवा और आगे बढ़ सके । आज लैब से गांव तक विज्ञान को पहुंचाने का काम भी तेजी से हो रहा है। किसान भी नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं तकनीक मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा अब जमाना बदल रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब खेती में भी तेजी से हो रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपण के निदेशक राजीव आहूजा ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इससे फूड सिक्योरिटी को भी बढ़ावा मिल रहा है उन्होंने कहा कि आई मॉडल को उसे करके स्टार्ट यूपी के क्षेत्र में और अधिक काम किया जा सकता हैकृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपण के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया जा रहे किसी तकनीक नवाचार केंद्र की साझेदारी शिक्षा अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उद्धरण साबित होगा कि केंद्र का उद्देश्य पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों और विद्यार्थियों को आधुनिक डाटा संचालित और टिकाऊ कृषि तकनीक से जोड़ना है यह अब आधुनिक सेंसर क्लाउड तकनीकी और उद्यमिता आधारित प्रणाली से युक्त है जो कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा ही नहीं एग्रीकल्चर के क्षेत्र में आने वाले सभी लोगों को फायदा होगा इससे स्वरोजगार एवं रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम का संचालन ङा प्रेरणा सिकरवार तथा धन्यवाद प्रस्ताव अधिष्ठाता डॉक्टर जयवीर यादव द्वारा दिया गया । डॉक्टर जयवीर यादव ने बताया कि इस केंद्र के खुल जाने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवाओं किसानो के अलावा देश के विभिन्न भागों के युवाओं को लाभ होगा। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ,नगर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कुलपति संगीता शुक्ला, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला अध्यक्ष भाजपा शिवकुमार राणा , क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे 10 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।
