सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के लिए आन्तरित एवं सील्ड ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का राजनैतिक दलों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में ईवीएम व वीवी पैट गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम सुव्यवस्थित पाये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी चौ.अब्दुल गफूर, जिलाध्यक्ष अपना दल एस राजकुमार पंवार उपस्थित रहे।
