सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मंे राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियां को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के.धवन, चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविन्दर सिंह, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा व पूर्व चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी, औद्योगिक विकास उ.प्र. सरकार ने सत्र 2025-2026 के नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, महासचिव कुशल शर्मा व कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा व राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जोन हैड व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोडा ने राज्य मंत्री जसवंत सैनी के समक्ष औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने, यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के कई उद्यमियों को यूपीसीडा विभाग से नोटिस भेजे जाने व औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रॉसफार्मर पर टीपीएमओ लगाये जाने आदि समस्याओं को रखा। औद्योगिक विकास के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का मुख्य उदेश्य एमएसएमई सेक्टर को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने, यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के कई उद्यमियों को यूपीसीडा विभाग से नोटिस भेजे जाने व औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रॉसफार्मर पर टीपीएमओ लगवाये जाने आदि की जो समस्याए संज्ञान में आयी है। उन समस्याओं के समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। महापौर डा.अजय सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार का एमएसएमई सेक्टर के प्रति सकारात्मक रवैया है और एमएसएमई को प्रोत्साहन हेतु नई-नई योजनाये क्रियान्वित कर रही है, ताकि देश व प्रदेश में उद्योग विकसित हो सकें। पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने कहा कि एमएसएमई उद्योग देश में ही नही पूरे विश्व में अर्थवयवस्था की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा सरकार सभी विभागों को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास कर रही है। सहारनपुर के उद्योग को आगे बढाने में जो भी सहयोग होगा हम पीछे नही हटेंगे। समारोह के अन्त में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों व चैप्टर टीम ने राज्य मंत्री जसवंत सैनी जी, राज्यमंत्री, औद्योगिक विकास, महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा को आईआईए का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वरिष्ठ सदस्य सुधाकर अग्रवाल, के.एल.अरोड़ा अशोक गांधी, कुलदीप धमीजा, समाजसेवी महेन्द्र तनेजा, अशोक छाबड़ा, हरजीत सिंह, एस.कुमार अरोड़ा, सुषमा बजाज, रश्मी टेंरेश, तरूणम अख्तर, काव्या, सुनीता चोपड़ा, परमजीत सिंह, राजेश मेहता, दर्शन कुमार गुप्ता, राकेश गांधी, राजेश गुप्ता, नवीन टक्टर, अनुज कुमार जैन, शिवम गोयल, जीनस गाबा, संजय जैन, संदीप कपूर, राकेश गुप्ता, एम.पी. दीक्षित, अजेष शर्मा, ललित धीमान, शाहजेब, सुनील अरोडा, मोन्टू, विवेक शर्मा, पी.के.सैनी, अरशद अहमद, अमित अरोड़ा आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
