मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्रकाशवती जीवन सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद व एम एस बी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के द्वारा आयोजित 27 वें विशाल भंडारे में भोलों की सेवा का दिव्य आयोजन किया गया। इस भंडारे के संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के निवर्तमान राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में चल रहा । प.सुनील भराला ने भंडारे में उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं चिकित्सा सेवा, भोजन, स्नान एवं विश्राम आदि का निरीक्षण किया और सेवा कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कैंप के संयोजक राकेश भारद्वाज प्रेमचंद शर्मा सुभाष गोड अनिल चौधरी डॉ राजीव भारद्वाज सुशील विहान ने बताया कि अब तक लगभग 160,000 कांवरियों की सेवा इस शिविर के माध्यम से की जा चुकी है। उन्होंने कहा विश्व की सबसे लंबी कांवड यात्रा है, इसमें हम सभी का सहयोग आवश्यक है। आज काम वार्ड सेवा कैंप में लौक देहाती गायक पेप्सी शर्मा मौजूद रहे । पेप्सी शर्मा ने सभी कांवड़ियों को अपने बनाए हुए भोले के गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एमएलसी अश्वनी त्यागी , जिला महामंत्री अंकुर मुखिया और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी दिनेश तलवार भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सभी ने कांवड़ियों की सेवा कर धार्मिक लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. राजीव भारद्वाज, सुशील विहान राकेश भारदर््ाजन शुभाष गोड, प्रेम चंद शर्मा ,संतोष पंडित, एडवोकेट शिवम् भारद्वाज ,अमृत शर्मा, नमन भारद्वाज, सुशील शर्मा संजय शर्मा इकलौता, मनिता भारद्वाज, रितिका भारद्वाज, सीमा और अविका शर्मा, अधिराज सिंह भारद्वाज, उत्कर्ष भारद्वाज उपस्थित रहे।
