मुजफ्फरनगर/शामली । महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ.हिमानी अग्रवाल, सदस्य राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
आयोजित जनसुनवाई के दौरान डा. हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग) द्वारा जनपद में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों में निस्तारण कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें चक्कर न काटने पड़े। महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा,प्रॉपर्टी विवाद,दहेज, पेंशन,आवास, शादी अनुदान आदि से संबंधित कुल 22 प्रकरण आए जिनके नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान डॉ. हिमानी अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितने भी महिलाओं से संबंधित प्रकरण आये है उनकी सूची बनाते हुए संबंधित अधिकारी से निस्तारण के निर्देश दिए ताकि आगामी जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में कितने प्रकरणों में निस्तारण की कार्रवाई की गई उसकी समीक्षा की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0), शामली एसडीएम न्यायिक,जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन, पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल, महिला थाना प्रभारी प्रतिनिधि,महिला सेल से निधि चौधरी,सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई के डॉ.हिमानी अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उन्होंने महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सीएमएस डॉ किशोर आहुजा से प्रतिदिन होने अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की जानकारी ली। जिसमें सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा द्वारा अवगत कराया की प्रतिदिन 25-30 अल्ट्रासाउंड व 120-130 एक्स- रे हो जाते हैं। निरीक्षण के दौरान में महिला वार्ड में महिला वार्ड में महिला मरीजों से वार्ता भी की और इलाज की जानकारी ली पूछा किसी से कोई पैसे तो नहीं लिया जा रहे हैं जिसमें सभी ने पैसा नहीं लिए जाने की बात कही। इसके उपरांत थाना आदर्श मंडी शामली का निरीक्षण किया मौके पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए महिलाओं से संबंधित प्रकरण में त्वरित निस्तारण की कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। जिला कारागार मुजफ्फनगर में महिना बैरिक का निरीक्षण कर वहां पर महिला बैरिक का निरीक्षण कर महिला बंदियों से बात की ओर उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक, एसडीएम न्यायिक जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन, महिला,वन स्टॉप केंद्र प्रभारी गजाला त्यागी सहित आदि मौजूद रहें।
