सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि प्राथमिक विद्यालयों मंें शत प्रतिशत बच्चों को नामांकित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मनीष बंसल आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिन लाभार्थियों ने मानक अनुसार निर्धारित स्तर तक आवास का निर्माण कर लिया है, उनकी द्वितीय किश्त तत्काल जारी करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ऐसे लाभार्थी जिनकी तीसरी किस्त जारी हो चुकी है और उन्होंने निमार्ण कार्य पूर्ण नहीं किया उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलते हुए उनको प्रोत्साहित करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि अनुपालन आख्या अद्यतन, स्पष्ट और तथ्यात्मक हो। मनीष बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे लाभार्थी जिनको किस्त मिल चुकी है, मगर उन्होंने निर्माण नहीं कराया है, ऐसे डिफाल्टर लाभार्थियों को आरसी जारी करते हुए उनसे अवमुक्त धनराशि की वसूली की जाए। पंचायतों में बन रहे निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों में अवशेष को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए प्राप्त धनराशि से कार्य कराते हुए बचे हुए सभी गांवो को ओडीएफ मॉडल प्लस बनाया जाए। निर्माणाधीन ग्राम पंचायत सचिवालयों को इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों को नामांकित करना सुनिश्चित करें। निराश्रित गोवंश के लिए गोचर भूमि में नेपियर घास की बुआई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय बुआई का उपयुक्त समय है इसलिए ज्यादा से ज्यादा बुआई की जाए। उन्होंने गोचर भूमि का सत्यापान कराते हुए उगाया जा रहे चारे के विवरण सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। समन्वयक .षि विज्ञान केन्द्र को भूमि का बेहतर प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजने एव ं.षकों के मध्य नई तकनीकियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
मनीष बंसल ने ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे हेबीटेट सेंटर के निर्माण कार्यों को अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्पोर्ट्स कॉलिज बेहट में चल रहे कार्यों में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनपद के मुख्य चौराहों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी नगर व्योम बिंदल, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रणय .ष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
