बिजनौर हीरा टाइम्स। संत कबीर दास जी के इस दोहे की इन पंक्तियों को अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने ऐसे समय में चरितार्थ कर दिखाया जब प्रेस मीडिया से समाज का विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने सच बराबर तप नहीं झूठ बराबर पाप का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने जिले के संगठन में उन्ही चुनिंदा पत्रकारों को स्थान दिया है। जो अपने आप को ईमानदार कहने का हक रखते हैँ उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारों, साहित्यकारों भी अपने संगठन में स्थान दिया है।
इस कड़ी में स्योहारा मूल के वरिष्ठ पत्रकार आरिफ हसन जैदी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जैदी अपने मनोयन पर प्रतिकिर्या व्यक्त करते हुए कहा है कि में पूर्व श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहने के साथ साथ स्योहारा, सहसपुर, धामपुर समेत कई शहरो में पत्रकार संगठनों कि देखभाल करता रहा हूँ। क्लब के जिलाध्यक्ष ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सोंपी है उसे में पूरी तरह निभाता रहूंगा। श्री जैदी ने स्योहारा कार्यकारणी में एक नया पद सृजीत करते हुए स्योहारा के कभी जाने माने चिकित्सक और प्रमुख समाजसेवी रहे डॉ0 नृपेंद्र कुमार वर्मा को उनके मर्णोंउपरान्त पत्रकारों का आदर्श मानते हुए उन्हें स्मृति स्तम्भ से सुशोभित किया है।
