मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल चुंगी रोड मेरठ पर समाजवादी शिक्षक सभा की विचार गोष्ठी एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया । जिसकी संचालन कोषाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने की । मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक सभा प्रोफेसर बी.पांडे व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव रहे । प्रोफेसर बी पांडे ने कहा कि समाजवादी ही ऐसी सरकार थी जिसने शिक्षकों के बारे में सोचा वह सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार में ही शिक्षकों की भर्ती हुई और जो संविदा पर शिक्षक थे उनकी नियमित नौकरी की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री कार्यकाल में शिक्षकों को सम्मान दिया था। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न शिक्षकों का हो रहा है ।
स्कूल मर्ज किया जा रहे हैं । निरंजन सिंह का सोल उड़ाकर शिक्षक सभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ अनीता पुंडीर, डॉ आफताब आलम ,अहतेशाम इलाही ,कौशल कुमार ,आफतारा राजपूत, डॉ साकिब सईद, कारी, शाकिर, संजय यादव, किशन जाटव ,चौ बृजमोहन पवार, चौ आस मोहम्मद ,धर्मवीर सिंह यादव,सरफराज ,नन्हे खान ,जितेंद्र गुर्जर, डो तरुण कुमार ,डॉ मोहसिन, जीतू नागपाल, जीशान अहमद, गौरव गुर्जर, अशरफ गनी ,शिवानंद सिंह ,अल्केश जाटव ,मोहित जाटव ,फैयाज सैफी, अजय अधाना, डॉ कुलदीप मलिक ,मनीष शर्मा, नितिन त्यागी ,अनीश जाटव ,आरिफ फरहान ,मुनीराम सिंह, सलाउद्दीन ,मौजूद रहे।
