मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में एम.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल, ( प.मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग निकट एनएच 58 टोल प्लाजा) के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने दौराला नगर क्षेत्र में एक भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया। रैली में 900 छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथों में लिए राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की धुन पर कदमताल करते नजर आए। रैली का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अजय भारद्वाज और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रितिका राजीव भारद्वाज ने झंडा फहराकर विद्यालय प्रांगण से किया। यह दौराला नगर एवं कस्बे में मुख्य सड़कों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। रैली में “वंदे मातरम”, “जय हिंद”, और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान पहनकर उनके बलिदान और योगदान को प्रदर्शित किया। स्कूल के चेयरमैन अजय भारद्वाज ‘भराला’ ने बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘हर घर तिरंगा’ को आगे बढ़ाते हुये हर एक प्रतिष्ठान और हर एक शिक्षण संस्थान पर भी तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ व छात्र-छात्रायें अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगायें और उसका एक फोटो खंीचकर मुझे व प्रधानाचार्य को भेजें। उन्हरेंने कहा आज हमारा देश शहीद हुये वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ। आज हम सब स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ कार्य करते हैं और देश की सरकार विकसित देश बनाने के लिए अग्रसर है। हम सब में देशभक्ति का भाव जाग्रत होना चाहिये जिससे देश तरक्की करेगा और आगे बढ़ेगा।
प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं क्योंकि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।” कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा ने कविता प्रस्तुत की। छात्रों के जोश और उत्साह को देखते हुए अभिभावकों ने भी गर्व महसूस किया। नगर एवं कस्बे के अधिकतर मौहल्लों में सभी ने इस भव्य रैली का पुष्प वर्षा कर और छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। यात्रा का रास्ते में स्वागत विश्व हिंदू परिषद के पुरुषोत्तम उपाध्याय ने भी किया। तिरंगा यात्रा के अवसर पर शिवम भारद्वाज एडवोकेट, अरुण शर्मा, ममता शर्मा,शशि शर्मा, रविंद्र शर्मा, वंदना पवार, अनीता चौहान, वंशिका चौधरी, नीरज चौधरी, मंजू गोस्वामी, विभा शर्मा, शालिनी गोयल, विकास कुमार, मनोज चौहान, आभा शर्मा, दिव्या शर्मा, नेहा, डॉ.दुर्गेश पालीवाल, अर्जुन सिंह, संजीव कुमार उपस्थित रहे।
