मेरठ विशेष संवाददाता। मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा मोहिउद्दीनपुर में विकसित होने वाली इंटीग्रेटेड टीओडी टाउनशिप का भूमि पूजन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस टाउनशिप के लिए प्राधिकरण चार गांवों की कुल 300 हेक्टेयर जमीन खरीदने की योजना है। अब तक 122 सेक्टर की जमीन खरीद ली गई है। टाउनशिप का विकास दो चरणों में किया जाएगा। इंटीग्रेटेड टाउनशिप में दो फेस होंगे। इनमें कुल 31 सेक्टर विकसित होंगे। पहले चरण में मोहिउद्दीनपुर और छज्जूपुर गांव शामिल हैं। दूसरे चरण में कायस्थ गावड़ी और इकला गांव का विकास किया जाएगा। इसमें आवास के साथ रोजगार और मनोरंजन जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। न्यू टाउनशिप क्षेत्र के विकास के लिए मेडा ने सर्वे भी कराया हैं। इनमें 45 से 18 मीटर तक सड़के चौड़ी रहेगी, जबकि 18 टन क्षमता का वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी लगेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भूमि पूजन के अलावा कमिश्नरी सभागार या एमडी पावर कार्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक भी शामिल है।
इस बैठक में मंडल के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। नवंबर से इस टाउनशिप में प्लॉट की बिक्री शुरू होने की संभावना है।
