मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। समता सैनिक दल की एक विचार गोष्ठी नटेशपुरम कंकरखेड़ा में विशम्बर सहाय फौजी के निवास पर हुई । गोष्ठी की अध्यक्षता विशम्बर सहाय फौजी और गोष्ठी संचालन पार्षद सुखपाल ने किया। दल के राष्ट्रीय सचिव रविश चन्द एडवोकेट ने कहा हम छोटे छोटे दल बनाकर केवल उनसे राजनीति कर रहे हैं जिस कारण मनुवादी हम पर हावी हो रहे है इसलिए हम सबको मिलकर समता सैनिक दल के साथ कार्य करना होगा। बैनर ले आना होगा । उन्होंने कहा कि अपना नेतृत्व करने वाला भी एक व्यक्ति चुनना होगा तभी हम मनुवादियों का मुकाबला कर सकते हैं । इस मौके पर व्यक्तियों ने दल की सदस्यता ली और सैनिक समता दल के पदाधिकारियों संगठन के विस्तार करने पर चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारी बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर सिद्धांतों पर कार्य कर रहे है । इसके साथ ही संगठन दलितों, मुजलिमों, सहाय, शोषितों , वचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। संगठन जो डॉ भीम राव अम्बेडकर के अनयाइयो पर हो रहे अत्याचारों की आवाज उठाता है । विशम्बर सहाय फौजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा समता सैनिक दल ही एक ऐसा दल है जो डॉ भीम राव अम्बेडकर अनुयाईयो की लड़ाई लड़ सकता हैं और लड़ता है हम इसमें स्वयं भी जुड़ेंगे और काफी संख्या मे सैनिक बनाने का कार्य करेंगे। गोष्ठी में धर्मवीर सिंह, मनीराम, सुखपाल सिंह, अनिल कुमार, राकेश कुमार, कपिल कुमार, सचिन, अमरजीत, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
