सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। उप्र एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से लंबित पड़े प्रशिक्षण नियोजन की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग की। प्र एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए हकीकत नगर चौक धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि 2007 और 2009 में प्रशिक्षण ले चुके सैकड़ों अभ्यर्थी आज भी नियुक्ति से वंचित हैं, जिससे वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहे हैं। जिलाध्यक्ष कारी मुनव्वर ने बताया कि 2007 व 2009 में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन की उम्मीद थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इसके बाद नियोजन की प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं की गई, जबकि उसके बाद के बैचों को मौका मिला। इससे पहले से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर तीन बार विधानसभा में प्रश्न भी उठ चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने मांग की कि सरकार एक बार फिर से प्रशिक्षण नियोजन की प्रक्रिया शुरू करे और पुराने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षु शिक्षक राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने को भी बाध्य हो सकते है।
इस अवसर पर प्रेमलता नगरी, भावना सिंह, पूनम सिंह नागर, जसवीर, संजय कुमार, सुशील कुमार, वीरेन्द्र सिंह, वी.पी. मीना, धर्मेंद्र, कंचन सिंह, रेखा सिंह, नगीना बानो, अरुणा, पायल सिंह, गार्गी कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, रजनी, सीमा हलवासिया, विनोद कुमार, सीमा कुमारी, सोनी कुमार, आराधना त्रिपाठी, मोनिका नागर, मंजू देवी, वीरपाल सिंह, शशि प्रभा, नरेंद्र कुमार, विजय लक्ष्मी, पंकज सिंह, रजनीकांत, .ष्णा कुमार, मुशीर कुमार, जितेंद्र कुमार, वजीर कुमार, गुलशन कुमार और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
