मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। पीजीएम इण्टरनेशनल स्कूल का 12 वीं कक्षा का सत्र 2024-2025 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। अपने अंको को देखकर बच्चे खुशी से उछल पड़े। तपिश पाल 95.4 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान पर रही। आईटी में तनु सैनी, तपिश पाल ने 100 में से 100 अंक लाकर तथा अनमोल सिंघल, लक्की, सुहाना व तानिया ने पेंटिग में 100 में से 100 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। उप-प्रधानाचार्या सचिन कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पीजीएम इण्टरनेशनल स्कूल का 10वीं कक्षा का सत्र 2024-2025 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। अपने अंको को देखकर बच्चे खुशी से उछल पड़े। पल्लवी कुमारी 92.2 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान पर रही। रिशु गुप्ता 90.4 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रही। कीर्ति 89.8 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही । उप-प्रधानाचार्या सचिन कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
