मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। छात्र-छात्राओ ने विभिन्न रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर ’’दीक्षारम्भ नियोफेस्ट-2025’’ में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओ के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम ’’दीक्षारम्भ नियोफेस्ट-2025’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन ने नवागुन्तक नर्सिंग छात्र-छात्राओ को स्वागत करते हुए उन्हे अपने अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया। इस अवसर पर पुराने छात्र-छात्राओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह को यादगार बना दिया। समूह चेयरमैन सुधीर गिरि ने सभी नवप्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओ को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उनसे शत-प्रतिशत देते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया। वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगौर भवन मं आयोजित ’’दीक्षारम्भ नियोफेस्ट-2025’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है, जिसमें सभी क्षेत्रो के युवाओ के लिए ढेरो रोजगार की सम्भावनाऐं निहित है, लेकिन नर्सिंग जैसी पुनीत एवं मानवीय सेवा जैसा कोई दूसरा प्रोफेशन हो ही नहीं सकता। नर्सिंग प्रोफेशनल्स का रोल किसी भी मायने में चिकित्सक से कमतर नहीं है। वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रो में हजारो स्किल्ड नर्सिंग प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बडे गौरव की बात है कि संस्थान के नर्सिंग प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न हॉस्पीटलध्स्वास्थ्य संस्थानो में कार्य कर रहे है। लेकिन बदलते परिवेश मंे हमे युवाओ की नयी शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतो के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीयध्अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रभावी उपस्थित दर्ज कर सके। प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओ ने विशेष रूप से नर्सिंगध्पैरामेडिकल एवं मेडिकल्स प्रोफेशनल्स ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढाने का काम किया है। हम अपने यहां प्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओ को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है। ’’दीक्षारम्भ नियोफेस्ट-2025’’ कार्यक्रम को कुलपति डॉ0 कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. नीतू पवांर, डॉ0 ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. सुमन कश्यप, डॉ. मंजरी राणा, पूजा ऐरी, नीमा, अनुषा कर्णवाल, स्मिता चंद्रा, हुमा कौशर, निशा, हिमानी गरजोला, तहसीर आलम, शुऐब रजा, जुबैर आलम, अखिल कुमार, अनुज कुमार शर्मा, मेरठ परिसर से निदेशक डॉक्टर प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।
