मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ के तत्वाधान में एकता वन की स्थापना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.पी. मलिक, (राज्यमंत्री वन पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन) रहे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री के.पी. मलिक द्वारा पीपल का पौधारोपण किया गया। उन्होने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2025- 26 में 37 करोड़ पौधारोपण किया गया। मनुष्य के जीवन पर पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। जनसामान्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाये गये प्रत्येक पेड़ की देखभाल करने पर जोर दिया गया है। वृक्षारोपण को जनआन्दोलन का स्वरूप दिये जाने का आह्वान किया गया। सुनील चौधरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ0प्र0 द्वारा अपने सम्बोधन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया गया और बताया गया कि कृषकों द्वारा लगाये गये पापुलर, यूकेलिप्टस के वृक्षों की गणना करायी गयी है तथा कार्बन फाईनेन्स प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कृषकों को लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर आरजी गर्ल्स इन्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जिजमाना, मल्लू सिंह आर्य कन्या इन्टर कालेज मेरठ की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। गौरव चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत, संजीव कुमार सिक्का सभापति उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ, मनिन्दरपाल सिंह चौयरमेन सहकारी बैंक, शिव कुमार राणा जिलाध्यक्ष, कलानिधि नैथानी उप महानिरीक्षक मेरठ, वी.के.चौपड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक;के.इलन्गों, मुख्य वन संरक्षक मेरठ आदर्श कुमार वन संरक्षक मेरठए सुश्री वन्दना फोगाट प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा पौधारोपण किया गया। दी एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर मेरठ के छात्रों ने भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों ,हरित प्लान्ट ट्रस्ट, लोक भारती, हरितमा, बेटियां फाउन्डेशन के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आदर्श कुमार वन संरक्षक मेरठ द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं छात्र.छात्राओं तथा वन विभाग की टीम की सक्रिय भागीदारी रही। सुश्री वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गौरव चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत ,संजीव कुमार सिक्का सभापति उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ, मनिन्दरपाल सिंह पूर्व चैयरमेन सहकारी बैंक, शिव कुमार राणा जिलाध्यक्ष भाजपा, कलानिधि नैथानी उप महानिरीक्षक मेरठ, वी0के0 चौपड़ा प्रधान मुख्य वन संरक्षक; के,इलन्गों, मुख्य वन संरक्षक मेरठ, आदर्श कुमार वन संरक्षक मेरठ, सुश्री वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ वंदना फोगाट सहित अधिकारीए स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि एनवायरमेंट क्लब की टीम के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता अध्यापकए छात्राएं उपस्थित रही।
