मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मिलखान सिंह भारद्वाज मार्ग, एनएच-58 टोल प्लाजा के समीप परकाश्वती जीवन सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद व एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के द्वारा आयोजित 27 वें विशाल भंडारे में भोलों की सेवा का दिव्य आयोजन किया गया। इस भंडारे के संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के निवर्तमान राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में चल रहा । पं. सुनील भराला ने भंडारे में उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं चिकित्सा सेवा, भोजन, स्नान एवं विश्राम आदि का निरीक्षण किया और सेवा कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। और स्वम भोलो की सेवा की अनेक पैदल जल ला रहे कांवडियों को सम्मानित किया । कैंप के संयोजक राकेश भारद्वाज, प्रेमचंद शर्मा ,सुभाष गोड, अनिल चौधरी ,डॉ राजीव भारद्वाज ,सुशील विहान ने बताया कि अब तक लगभग 50 हजार कांवरियों की सेवा इस शिविर के माध्यम से की जा चुकी है। पं. सुनील भराला ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अनुशासन व समर्पण के साथ सेवा कार्य करें। समस्त सनातनी हिन्दुओं से जुड़ी हरिद्वार और पश्चिम उत्तर प्रदेश से निकलने वाली यह विश्व की सबसे लंबी कांवड यात्रा है, इसमें हम सभी का सहयोग आवश्यक है।” इस अवसर पर शिविर के मुख्य स्वम सेवकों में प्रमुख रूप से डॉ. राजीव भारद्वाज, अमृत शर्मा, नमन भारद्वाज, सुशील शर्मा संजय शर्मा इकलौता शिवम् भारद्वाज मनिता भारद्वाज रितिका भारद्वाज सीमा और नन्है भोले अविका शर्मा अधिराज सिंह भारद्वाज उत्कर्ष भारद्वाज गणमान्य उपस्थित रहे।
