अहमदाबाद एजेंसी। प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 डठठै छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट ।प्-171 ने गुरुवार दोपहर 1रू38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है। एअर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजन की मदद के लिए हेल्प सेंटर खोला है। भारत के लिए 1800 5691 444 और भारत के बाहर से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं। केरल के नेता बोले- भारत के विमानन इतिहास की सबसे भयानक त्रासदी: केरल में एनसीपी (एसपी) के नेता पीसी चाको ने कहा, श्यह भारत के विमानन इतिहास की सबसे भयानक त्रासदियों में से एक है। यह समझना बहुत मुश्किल है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। लेकिन यह हुआ, और यह एक बहुत ही गंभीर त्रासदी है। हम परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, और हमारा दिल सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। उन्होंने आगे कहा, श्अब सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, और यह बेहद जरूरी है कि इस हादसे के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि कहीं ऐसा कुछ तो नहीं हुआ जो नहीं होना चाहिए था।
