सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर ने आज सहारनपुर वासियो के लिए वातानुकूलित एम्बुलेंस की शुरुआत की, जो सहारनपुर से मरीजों को दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, मुलाना और लोकल मेडिकल इंस्टिट्यूट इलाज के लिए लेकर जाएगी। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के गर्वनर रोटेरियन रवि प्रकाश व रोटरी जोन 17 के सहायक गवर्नर रोटेरियन सिकंदर बीर सिंह ने संयुक्त रुप से एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर के जनहित मे एम्बुलेंस सेवा शुरू करने के इस पुनीत कार्य की सरहाना की। क्लब अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने गवर्नर का अभिनन्दन करते हुऐ वायदा किया कि हमारा क्लब पूरे वर्ष प्रत्येक माह इस तरह के अलग-अलग जनहित के कार्य करता रहेगा। इस मौके पर फर्स्ट लेडी ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3080 रोटेरियन श्रीमति शालिनी प्रकाश, डिस्ट्रिक्ट गर्वर्नर के विशेष सहायक विकास गर्ग के अलावा रोटरी क्लब सहारनपुर के अध्यक्ष एमपी सिंह चावला, सचिव मौहम्मद आलम, कोषाध्यक्ष दीपक गाँधी, अजय शर्मा, नीरज रहेजा, आर के धवन, गिरीश तलवार आदि सदस्य मौजूद रहे।
